Rajasthan
GK Questions in Hindi -11
नीचे दिए गए सभी प्रश्न JMRC द्वारा हाल ही में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं से है, यदि किसी प्रश्न के आंसर में त्रुटि हो तो अवगत कराएँ ! धन्यवाद्
1.राजस्थान की मृत नदी के नाम से विख्यात है नीचे दिए गए सभी प्रश्न JMRC द्वारा हाल ही में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं से है, यदि किसी प्रश्न के आंसर में त्रुटि हो तो अवगत कराएँ ! धन्यवाद्
उत्तर: घग्गर नदी
2.लंगुरिया किस देवी से सम्बंधित है ?
उत्तर: कैला देवी से
3.किस शासक ने मेहरानगढ़ किले का निर्माण करवाया था ?
उत्तर: राव जोधा ने , जोधपुर में
4.राजस्थान का सबसे नया जिला कौनसा है ?
उत्तर: प्रतापगढ़
5.राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर: 16 अगस्त, 1949
6.राजस्थान के कामड़ समुदाय द्वारा किया जाने वाला नृत्य है ?
उत्तर: तेरहताली नृत्य
7.भारत का दूसरा सबसे बड़ा खनिज उत्पादक राज्य है ?
उत्तर: राजस्थान (Answer not confirmed)
8.अजमेर के तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर: अजयपाल चौहान ने
9.मीराबाई के पति का क्या नाम था ?
उत्तर: भोजराज
10.राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा 2011-12 का मीरा पुरस्कार किसे दिया गया है ?
उत्तर: श्री अम्बिका दत्ता
11.भारत में सीमेंट उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान है ?
उत्तर: दूसरा
12.राजपुताना शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था ?
उत्तर: जॉर्ज थॉमस
13.जसवंत पशु मेला कहाँ आयोजित होता है ?
उत्तर: भरतपुर
14.कौनसा जिला सफ़ेद सीमेंट के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर: गोटन (नागौर)
15.राजस्थान के किस जिले में अभ्रक मिश्रित हेमेटाइट लौह अयस्क पाया जाता है ?
उत्तर: भीलवाडा
16.राजस्थान के किस शहर में ढोल नृत्य प्रारंभ हुआ था ?
उत्तर: जालौर
17.तिलहन उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान है ?
उत्तर: दूसरा
18.किसने रहस्थान का निर्माण एकीकृत प्रान्त के रूप में किया ?
उत्तर: अकबर
19.कौनसा शहर ऊंट मेले के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर: बीकानेर
20.सूफी संत मोईनुद्दीन चिश्ती किसके शासन काल में भारत आये ?
उत्तर: पृथ्वीराज चौहान के शासन काल में
21.पृथ्वीराज रासो के लेखक कौन है ?
उत्तर: चन्द्र बरदाई
22.राजस्थान वक़फ बोर्ड के अध्यक्ष कौन है ?
उत्तर: आमिन खां
23.पुष्कर मेले का आयोजन किस माह में होता है ?
उत्तर: नवंबर माह में
24. राजस्थान महोत्सव-2012" कहाँ मनाया गया था ?
उत्तर: पुणे,
25.लोकप्रिय आभूषण "तगड़ी" शरीर के किस अंग पर पहना जाता है ?
उत्तर: कमर में